1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने करवाया था पुलवामा आतंकवादी हमला, फवाद चौधरी का बड़ा बयान

इमरान खान ने करवाया था पुलवामा आतंकवादी हमला, फवाद चौधरी का बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 06:09 pm IST

पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर बड़ा कबुलनामा किया है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले को बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इमरान खान ने यह हमला कराया और यह उनके नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि थी।

Pulwama attack great achievement under Imran Khan's leadership: Fawad Choudhry- India TV Hindi
Pulwama attack great achievement under Imran Khan's leadership: Fawad Choudhry Image Source : FILE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर बड़ा कबुलनामा किया है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले को बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इमरान खान ने यह हमला कराया और यह उनके नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि थी। आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 को दक्षिण कश्मीर के लेथपुरा के निकट लगभग 200 किलो विस्फोटक से भरे वाहन से सीआरपीएफ के काफिले को टक्कर मार दी थी। इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। 

भारत शरुआत से ही पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि यह हमला पाकिस्तान की साजिश थी। अब पाकिस्तान के इस बड़े नेता ने वहां संसद में खड़े होकर यह कबूल कर लिया है कि यह हमला इमरान खान की लीडरशीप में कराया गया और इसे उन्होनें एक बड़ी उपलब्धि भी बताया है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए बालाकोट स्थित आतंकवादी लॉन्च पैड पर एयरस्ट्राइक की थी जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ देखने को मिली थी।  

Pulwama attack was a great achievement under Imran Khan's leadership: Fawad Choudhry
Image Source : INDIATVPulwama attack was a great achievement under Imran Khan's leadership: Fawad Choudhry

इससे पहले पाकिस्तान के एक बड़े नेता सरदार अयाज सादिक ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने पाकिस्तानी संसद में बताया कि अभिनंदन को भारत  को सौंपने से पहले पाकिस्तानी सरकार में हड़कंप मचा हुआ था। अभिनंदन को छोड़ जाने से पहले एक मीटिंग में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के पैर कांप रहे थे। 

उन्होंने कहा, "मझे याद है शाह महमूद कुरैशी साहब उस मीटिंग में थे जिसमें आने से वजीर-ए-आलम ने इंकार कर दिया, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ तशरीफ लाए। पैर कांप रहे थे, पसीने माथे पर थे और हमसे शाह महमूद साहब ने कहा, फॉरेन मिनिस्टर साहब ने, कि खुदा का वास्ता अब इसको वापस जाने दें, क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर अटैक कर रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश