Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पुलवामा हमला: इमरान खान की भारत को गीदड़ भभकी, कहा- हमला हुआ तो जवाब जरूर देंगे

पुलवामा हमला: इमरान खान की भारत को गीदड़ भभकी, कहा- हमला हुआ तो जवाब जरूर देंगे

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 19, 2019 01:43 pm IST, Updated : Feb 19, 2019 03:33 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पहली बार पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर चुप्पी तोड़ी।

Pakistan Prime Minister Imran Khan- India TV Hindi
Pakistan Prime Minister Imran Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पहली बार पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर चुप्पी तोड़ी। हमले के बारे में बात करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पाकिस्तान को कुछ हासिल नहीं होने वाला था, ऐसे में वह क्यों इस तरह की हरकत करता? साथ ही अपने देश को आतंकवाद का एक बड़ा शिकार बताते हुए इमरान ने कहा कि भारत ने बगैर किसी सबूत के पाकिस्तान के ऊपर आरोप लगाए हैं।

अभी तक इस हमले पर अपनी चुप्पी की वजह बताते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान के दौरे पर थे, इसलिए पुलवामा हमले के आरोप का पहले जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान प्रिंस के दौरे के वक्त ऐसी हरकत क्यों करेगा जिससे कि स्थिति खराब हो, हम खुद 15 साल से आतंकवाद से लड़ रहे हैं।’ इमरान ने कहा कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का कोई भी शख्स दोषी पाया जाता है तो हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कह कि भारत हमेशा आतंकवाद पर बातचीत करने को कहता है, हम आतंकवाद पर बातचीत करने को तैयार हैं।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमलों में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इन हमलों के मास्टरमाइंड अब्दुल रशीद गाजी को भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उसके साथ 2 और आतंकी मारे गए थे जिनमें पाकिस्तान निवासी कामरान भी शामिल था। कामरान जैश-ए-मोहम्मद का एक टॉप कमांडर था। हालांकि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के एक मेजर समेत कुल 5 सैनिक शहीद हो गए थे।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement