1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में भी महसूस किए गए हल्के झटके

जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली में भी महसूस किए गए हल्के झटके

 Written By: Agency
 Published : May 30, 2015 07:01 pm IST,  Updated : May 30, 2015 07:04 pm IST

तोक्यो: जापान में राजधानी तोक्यो और आसापास के इलाकों में काफी शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । करीब एक मिनट तक राजधानी में इमारतें हिलती देखी गईं। हालांकि, अभी तक जानमाल के

जापान-दिल्ली में...- India TV Hindi
जापान-दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

तोक्यो: जापान में राजधानी तोक्यो और आसापास के इलाकों में काफी शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । करीब एक मिनट तक राजधानी में इमारतें हिलती देखी गईं। हालांकि, अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

जापान के साथ-साथ भारत की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके की खबर है। अमेरिका के कैलिफॉर्निया और न्यू जीलैंड में भी 5.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

जापान प्रशासन ने हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अमेरिकी जिऑलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.8 थी और इसका केंद्र तोक्यो से 874 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में था।

पैसिफिक सूनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.5 बताई है। केंद्र ने कहा है कि सागर में 696 किलोमीटर गहराई से यह पैदा हुआ।

नेपाल में लगभग एक महीने पहले आए भीषण भूकंप के बाद नेपाल और भारत के कई हिस्सों में हल्के झटकों का आना लगातार जारी है।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र, काठमांडू के मुताबिक शनिवार तड़के 1 बजकर 55 मिनट पर 4 तीव्रता वाला भूकंपीय झटका महसूस किया गया। पिछले महीने की 25 तारीख को आए भूकंप के बाद अब तक 291 झटके महसूस किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश