1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राहील शरीफ ने भारत पर लगाया पाक को अस्थिर करने का आरोप

राहील शरीफ ने भारत पर लगाया पाक को अस्थिर करने का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 14, 2016 11:57 am IST,  Updated : Apr 14, 2016 11:57 am IST

तटीय शहर ग्वादर में चाइना-पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर (सीपीईसी) सेमिनार में उन्होंने कहा कि भारत ने 46 अरब डॉलर की लागत वाली परियोजना का खुलेआम विरोध किया है।

raheel sharif- India TV Hindi
raheel sharif

कराची: पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने भारत को परोक्ष रूप से निशाना बनाते हुए कहा है कि 'विदेशी शक्तियां' इस देश को तथा चीन के साथ इसके महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारे को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं।

तटीय शहर ग्वादर में चाइना-पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर (सीपीईसी) सेमिनार में उन्होंने कहा कि भारत ने 46 अरब डॉलर की लागत वाली परियोजना का खुलेआम विरोध किया है। उन्होंने कहा, 'सीपीईसी चीन और पाकिस्तान के बीच समय के परखे गए संबंधों की एक गहरी अभिव्यक्ति है। लेकिन विदेशी शक्तियां हैं, जो पाकिस्तान और परियोजना को अस्थिर करने के लिए काम कर रही हैं।'

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि दुश्मन खुफिया एजेंसियां सीपीईसी के खिलाफ हैं, लेकिन 'हम किसी को भी पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में अड़चन नहीं डालने देंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश