1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान आर्मी चीफ की भारत को धमकी, सेना युद्ध के लिए तैयार!

पाकिस्तान आर्मी चीफ की भारत को धमकी, सेना युद्ध के लिए तैयार!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2015 10:13 am IST,  Updated : Sep 07, 2015 03:55 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि पाक फौज छोटे और बड़े दोनों युद्ध के लिए तैयार है। पाक आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ ने भारत को

'जंग होने पर भारत...- India TV Hindi
'जंग होने पर भारत नाकाबिल-ए-बर्दाश्त नुकसान झेलेगा'

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि पाक फौज छोटे और बड़े दोनों युद्ध के लिए तैयार है। पाक आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए का कि, भारत युद्ध के लिए धकेल रहा है और उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे। जनरल शरीफ ने ये बयान पाकिस्तान में 1965 की जंग के 50 साल पूरे होने पर हुए एक कार्यक्रम में दिया। उन्होंने अपने भाषण में कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा हल किए बिना इस क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो सकती।

उनका यह बयान थल सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग के उस बयान के बाद आया जब उन्होंने कहा था कि 'हम जानते हैं कि भविष्‍य में होने वाले छोटे युद्ध की चेतावनी के लिए सीमित समय होगा। ऐसे में ऑपरेशनल तैयारियों को हर समय उच्‍च स्‍तर पर रखना जरूरी है। यह हमारी रणनीति के लिए अहम हो गया है। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्‍लंघन की संख्‍याओं में हो रहे इजाफे को देखते हुए सेना पहले से अधिक सतर्क हो गई है।'

और पढ़ें: 'पाकिस्तान संग संबंधों की मोदी की नई शर्ते जोखिमभरी'

जनरल शरीफ ने कहा, ‘हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर भारत के नेतृत्व पर युद्ध का उन्माद छाता है तो हम भारत को बहुत अधिक क्षति पहुंचाएंगे’ भारतीय सेना प्रमुख के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर भारत छोटा या बड़ा युद्ध छेड़ता है तो पाकिस्तान माकूल जवाब देने के लिए तैयार है।’

और पढ़ें: पाक प्रधानमंत्री की धमकी, हमारे धैर्य को कमज़ोरी न समझें

और पढ़ें: 1965 युद्ध में बुरी तरह परास्त हुआ था पाकिस्तान: पाक इतिहासकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश