1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार: राहील शरीफ

कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार: राहील शरीफ

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2015 07:22 am IST,  Updated : Jun 14, 2015 07:25 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उस पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिए 'अस्थिरता पैदा करने' और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का

'पाकिस्तान कश्मीर के...- India TV Hindi
'पाकिस्तान कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार'

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उस पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिए 'अस्थिरता पैदा करने' और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया।

राहील शरीफ ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, 'पूरी दुनिया हमारी सुरक्षा चिंताओं का समर्थन करती है। संघर्ष विराम का उल्लंघन, बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र और कराची में खून-खराबा दुश्मन के शत्रुतापूर्ण इरादे को बताता है।'

उन्होंने नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के मौके पर अपने संबोधन में कहा, 'पाकिस्तान ने दूसरे देशों के साथ सहयोग की इच्छा दिखाई, लेकिन यह राष्ट्रीय हितों, संप्रभु अधिकारों और राष्ट्रीय गौरव कीमत पर नहीं है।'

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह टिप्पणी उनके उस बयान के तीन दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, 'किसी को भी पाकिस्तान पर बुरी निगाह डालने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए।'

सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक जनरल राहील शरीफ ने कहा, 'पाकिस्तान अपनी सरजमीं की रक्षा, हितों की सुरक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। चाहे वह कश्मीर हो, नए बंदरगाहों का विकास हो या फिर प्राकृतिक संसाधनों की खोज हो।'

उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने की कुव्वत रखता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश