1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बारिश और तूफान में 36 लोगों की मौत, 100 घायल

पाकिस्तान में बारिश और तूफान में 36 लोगों की मौत, 100 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2016 11:00 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 11:00 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कई हिस्सों में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इस्लामाबाद में बेनजीर भुट्टो

Pak floods- India TV Hindi
Pak floods

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कई हिस्सों में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इस्लामाबाद में बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कई उड़ाने लेट हो गईं या रद्द कर दी गईं।

रावलपिंडी और इस्लामाबाद तथा खैबर पख्तूनख्वाह के कई हिस्सों में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और तेज बारिश हुई जिससे कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। मकानों को क्षति पहुंची। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

यह तूफान करीब आधे घंटे तक रहा और पीछे काफी तबाही छोड़ गया। पुलिस के अनुसार इस्लामाबाद में 12, रावलपिंडी में 16 और पाकिस्तान के दूसरे इलाकों में आठ लोगों की मौत हुई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी अफजल खान ने कहा कि पेड़, साइनबोर्ड और बिजली के खंभे गिरने से ज्यादातर लोगों की मौत हुई। इस्लामाबाद में बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई घरेलू उड़ानों में देरी हुई या उनको रद्द कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश