लाहौर: लाहौर जाने वाली एक ट्रेन में एक पाकिस्तानी सैनिक ने 30 साल की एक मूक बधिर महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। संदिग्ध व्यक्ति पंजाब रेजीमेंट में एक सिपाही है। वह बलूचिस्तान के चमन में तैनात है। उसे रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के एक करीबी रिश्तेदार की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। (फेसबुक पर सिर्फ एक क्लिक से आतंकी संगठनों तक पहुंच सकते हैं लोग)
डॉन अखबार की खबर के मुताबिक प्राथमिकी के अनुसार तीन बच्चों की मां अपनी बहन और जीजा के साथ अकबर बुगती एक्सपे्रस से शनिवार रात क्वेटा से लाहौर जा रही थी। जब वह शौचालय में गई तब एक व्यक्ति वहां आ धमका और उसने उससे बलात्कार किया।