1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘भारत से बातचीत के लिए तैयार है पाक’

‘भारत से बातचीत के लिए तैयार है पाक’

 Written By: Bhasha
 Published : May 13, 2016 02:00 pm IST,  Updated : May 13, 2016 02:00 pm IST

पाकिस्तान ने कहा कि जब कभी भी भारत तैयार होगा वह बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही, इस बात का जिक्र किया कि सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत बेहतर विकल्प है।

pak- India TV Hindi
pak

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा कि जब कभी भी भारत तैयार होगा वह बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही, इस बात का जिक्र किया कि सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत बेहतर विकल्प है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन मे कहा, ‘पाकिस्तान ने कई बार स्थिति स्पष्ट की है। जब कभी भी भारत तैयार होगा हम बातचीत के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा कि सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत एक बेहतर विकल्प है।

जकारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दृष्टिकोण के अनुरूप ‘हम क्षेत्रीय सुरक्षा, प्रगति और आर्थिक समृद्धि के वृहत हित में अच्छे पड़ोसी के संबंधों की नीति को आगे बढ़ाएंगे जिसके लिए बातचीत से विवादास्पद मुद्दों को सुलझाना जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान निर्बाध, स्थायी और नतीजे देने वाली बातचीत में यकीन रखता है जिसमें आपसी हित के सभी मुद्दे पर चर्चा और समाधान हो।

पाकिस्तान में कथित भारतीय ‘जासूस’ की गिरफ्तारी पर जकारिया ने कहा कि उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया और अप्रैल में दूतावास संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए भारत का अनुरोध मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश