कहा जाता है लड़की की सूरत नहीं सीरत पर जाना चाहिये क्योंकि असली सुंदरता वही होती है लेकिन कुछ मामलों दिल है कि बस सूरत पर ही फ़िदा हो जाता है। ऐसा ही क़िस्सा चीन के हेनान प्रांत का है जहां 15 साल की एक लड़की अपने बेवफ़ा प्रेमी का दिल फिर जीतने के लिये प्लास्टिक सर्जरी के बाद इतनी ख़ूबसूरत हो गई कि उसके लाखों लड़के दिवाने हो गए हैं।
15 साल की ली ही डैने ने अपने शरीर के कई अंगों के अलावा स्तन की भी प्लास्टिक कर्जरी करवाई है। सर्जरी के बाद उसने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोसल साइट पर पोस्ट कर दिये और रातों रात वह अचानक चीन की एक मशहूर हस्ती बन गई।

कई लोगों ने तो उसकी तस्वीर और वीडियो देखकर कहा “वह इतनी ख़ूबसूरत है कि उस पर निगाह टिकती ही नहीं।” कई लोगों ने उसे गुड़िया की उपाधी दे डाली।

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि डैने ने अपनी तस्वीरों पर कंप्यूटर से कलाकारी करवाई है। उनका कहना है कि कुछ तस्वीरों में उसकी आंख नीली है तो कई में ब्राउन।
चीन में इन दिनों महिलाएं आकर्षक दिखने के लिये कॉस्मेटिक सर्जरी खूब करवा रही हैं। वे अधिकतर अपनी आंखों को सुंदर और चौड़ी करवाती हैं।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो: