1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन सरकार ने खुद किया स्वीकार, चीनी माल की कोई गारंटी नहीं

चीन सरकार ने खुद किया स्वीकार, चीनी माल की कोई गारंटी नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2015 11:08 am IST,  Updated : Nov 03, 2015 02:07 pm IST

पेइचिंग: चीन की एक सरकारी रिपोर्ट ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस सरकारी रिपोर्ट से चीन की ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा को तगड़ा झटका लगा है। यह रिपोर्ट चीन सरकार के नीति निर्माताओं को सौंपी

40 फीसदी घटिया माल...- India TV Hindi
40 फीसदी घटिया माल बेचती हैं चीनी ऑनलाइन कंपनियां

पेइचिंग: चीन की एक सरकारी रिपोर्ट ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस सरकारी रिपोर्ट से चीन की ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा को तगड़ा झटका लगा है। यह रिपोर्ट चीन सरकार के नीति निर्माताओं को सौंपी गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन द्वारा ऑनलाइन बेचे जा रहे 40 फीसदी सामान या तो नकली होते हैं या फिर बेहद खराब क्वालिटी के होते हैं। आपको बता दें यह रिपोर्ट उपभोक्ताओं के अधिकार और हितों पर रक्षा के लिए लाए गए कानून के क्रियान्वयन को लेकर तैयार की गई थी।

इस रिपोर्ट के जरिए यह खुलासा किया गया है कि चीन की ऑनलाइन कंपनियों द्वारा बेचे जा रहे सामानों में से सिर्फ 58.7 फीसदी सामान ही बेहत क्वालिटी के होते हैं, जबकि 40 फीसदी उत्पाद नकली और घटिया क्वालिटी के होते हैं। इस खबर ने चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के माथे पर बल ला दिए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों को लेकर करीब 77,800 शिकायतें सामने आईं थीं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन शिकायतों में बीते साल की तुलना में 356.6 फीसदी इजाफा देखने को मिला है।

कितना बड़ा है चीन का ऑनलाइन मार्केट-

आंकड़ों के हिसाब से चीन का ऑनलाइन रिटेल मार्केट अब 442 बिलियन डॉलर के साथ अमेरिका से भी बड़ा हो चुका है। आपको बता दें कि अमेरिका का ऑनलाइन रिटेल मार्केट 300 बिलियन डॉलर का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश