1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS आतंकियों से मिलने पर खुली आंखें, लौटना चाहता है अब घर

ISIS आतंकियों से मिलने पर खुली आंखें, लौटना चाहता है अब घर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2015 12:27 pm IST,  Updated : Oct 10, 2015 03:01 pm IST

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से सीरिया में रूस की वायुसेना की ओर से हवाई हमले किए जा रहे है। इन हमलों में अब तक आईएसआईएस (ISIS) के कई आतंकी मारे जा चुके हैं। रूस

ISIS से मिलने पर खुली...- India TV Hindi
ISIS से मिलने पर खुली आंखें, लौटना चाहता है अब घर

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से सीरिया में रूस की वायुसेना की ओर से हवाई हमले किए जा रहे है। इन हमलों में अब तक आईएसआईएस (ISIS) के कई आतंकी मारे जा चुके हैं। रूस और सीरिया के अधिकारियों के अनुसार, रूस 30 सितंबर से सीरिया में हवाई बमबारी के जरिये आईएस के ठिकानों को निशाना बनाता आ रहा है। ISIS में कईं भारतीयों के होने की भी जानकारी मिली है, जिसमें से यूपी में आज़मगढ़ में रहने वाले एक लड़के ने 6 महीने पहले ISIS ज्वाइन किया था, लेकिन अब वह वापस लौटना चाहता है। वह लगातार अपने परिवार वालों से घर वापसी की मदद मांग रहा है। ISIS को छोड़कर वापस आने की कोशिश करने वाले इस लड़के ने अपनी कहानी सुनाई है।

ISIS से जुड़ने के लिए सीरिया जाने के लिए किया इमिग्रेशन विभाग को गुमराह

लड़के ने बताया कि वह ISIS का संगठन को ज्वाइन करने के लिए सीरिया जाना चाहता था। इसके लिए उसने मुंबई में इमिग्रेशन को गुमराह किया और दुबई पहुंचा। दुबई पहुंचने पर ISIS के सदस्यों ने उसका होटल में रहने का इंतजाम किया। वह बहुत समय तक तुर्की में ही रहा, पर किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। वह सीरिया नहीं गया और वहीं से वापस लौट आया।

तुर्की पहुंचने पर बदल गया था ISIS आतंकवादियों का व्यवहार

लड़के ने बताया की तुर्की के शहर की एक प्रसिद्ध मस्जिद में उसकी मुलाकात ISIS के आतंकवादियों से हुई थी। उसी समय उसने वापस घर लौटने का निर्णय कर लिया था अपने हैंडलर को सोता हुआ देख वह वहां से भागकर भारतीय एंबेसी जा पहुंचा, जहां पर एंबेसी के लोगों से उसने घर वापस लौटने में मदद करने की मांग की। लड़के का कहना था कि दुबई पहुंचने पर उसके हैंडलर का बर्ताव बदल गया था। वह बुरा बर्ताव करने लगे थे, जिस वह से मुझे अपने घर की याद आने लगी।

ISIS आतंकवादियों ने नौकरी और सुंदर लड़की से शादी का दिया था लालच

लड़के ने बताया की ISIS के सदस्यो ने उसे लालच दिया था कि वे लोग उसकी शादी एक सुंदर लड़की से करवाएंगे और उसके साथ-साथ उसे सीरिया में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट भी देंगे। ISIS के एजेंटों ने यह लालच भी दिया था कि अगर वह मारा गया, तो उसके घर वालों को पैसे भी मिलेंगे।

चेन्नई में भी मिला था ISIS के एजेंट से

लड़का दो साल पहले ISIS के लिए रिक्रूट करने वाले लोगों से मिला था। उसके बाद वह चेन्नई में ISIS के सदस्य से भी मिला था। लड़के का कहना है कि ISIS वाले केवल ऐसे पढ़े-लिखे लोगों के पास ही जाते हैं, जो लोग धार्मिक हों और जिन्हें वर्ल्ड पॉलिटिक्स के बारे में पता हो। मुझे उन लोगों ने भाईचारे का हवाला दिया और पासपोर्ट और वीजा बनाने के लिए एक लाख रूपये भी दिए। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली सैन्य हेलिकॉप्टर

                  पाक प्रधानमंत्री पर इमरान खान का आरोप, भारत के साथ व्यापार से करोड़ों कमाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश