1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रियाज नायकू की मौत से घबराया सैयद सलाहुद्दीन, बोला- अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तान, भारत का पलड़ा भारी

रियाज नायकू की मौत से घबराया सैयद सलाहुद्दीन, बोला- अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तान, भारत का पलड़ा भारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 04:25 pm IST,  Updated : May 09, 2020 08:39 pm IST

वीडियो में सैयद सलाहुद्दीन उन आतंकियों को भी सलाम कहता करता नजर आ रहा है जिन्होंने हंदवाड़ा हमलो को अंजाम दिया था। वो कहता है कि इस वक्त दुश्मन (भारत) का पलड़ा भारी है।

riyaz naikoo killed sayed saluddin panics says Pakistan under pressure Indian is powerful । रियाज ना- India TV Hindi
रियाज नायकू की मौत से घबराया सैयद सलाहुद्दीन, बोला- अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तान, भारत का पलड़ा भारी Image Source : VIDEO GRAB

नई दिल्ली. हाल ही में भारतीय सेना ने कश्मीर में मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक रियाज नायकू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। रियाज नायकू का मारा जाना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। रियाज नायकू की मौत से घबराए सैयद सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक सभा का आयोजन किया। इस सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लब्स पहनकर बैठे हैं, जो इस बात की पुष्टि करता है कि ये वीडियो हाल ही का है।

वीडियो में सैयद सलाहुद्दीन उन आतंकियों को भी सलाम कहता करता नजर आ रहा है जिन्होंने हंदवाड़ा हमलो को अंजाम दिया था। वो कहता है कि इस वक्त दुश्मन (भारत) का पलड़ा भारी है, हमारी कमजोर पॉलिसी की वजह से, इस वक्त हमारे फैसले बहुत की कमजोर साबित हो रहे हैं। इस पर विचार करने की जरूरत है। वीडियो में सलाहुद्दीन ये कहता भी नजर आ रहा है कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दबाव में आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश