1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राष्ट्रपति के ईद पर भाषण के दौरान काबुल में रॉकेट हमला

राष्ट्रपति के ईद पर भाषण के दौरान काबुल में रॉकेट हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 01:08 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज राजनयिक इलाके के नजदीक कम से कम नौ रॉकेट आकर गिरे। अधिकारियों ने बताया कि पुराने शहर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

kabul- India TV Hindi
kabul

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज राजनयिक इलाके के नजदीक कम से कम नौ रॉकेट आकर गिरे। अधिकारियों ने बताया कि पुराने शहर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। (दिल्ली के कनॉट प्लेस में तेज रफ्तार SUV कार ने ली 50 वर्षीय महिला की जान )

एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि रेका खाना जिले में ईदगाह मस्जिद के ऊपर हेलिकॉप्टर और धुंआ देखा गया। वहीं काबुल स्टेडियम के निकट बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने एएफपी को बताया, ‘‘ आज सुबह आतंकियों के एक समूह ने रेका खाना में एक इमारत पर कब्जा कर लिया और काबुल की ओर कई रॉकेट दागे। इसमें दो लोग घायल हो गए। सुरक्षा बल आतंकियों से निबट रहे हैं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश