1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को मिली ‘शाही माफी’, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया धन्‍यवाद

ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को मिली ‘शाही माफी’, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया धन्‍यवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2019 10:52 am IST,  Updated : Jun 13, 2019 10:52 am IST

ओमान के सुल्तान कबूस ने उनके देश में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी।

Oman- India TV Hindi
Oman

ओमान के सुल्तान कबूस ने उनके देश में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘हम ईद-उल-फित्र के मुकद्दस मौके पर दिखाई गई ओमान के माननीय सुल्तान कबूस की इस रहमदिली की सराहना करते हैं।’’ 

ओमान में भारतीय दूतावास ने बताया कि सुल्तान कबूस ने ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी। दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार एक मित्र देश द्वारा दिखाई गई इस करुणा भावना की सराहना करती है।’’ विश्व भर में पिछले सप्ताह ईद मनाई गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश