1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस का दावा- आईएनएफ संधि से जुड़े विवाद पर बात नहीं करना चाहता अमेरिका

रूस का दावा- आईएनएफ संधि से जुड़े विवाद पर बात नहीं करना चाहता अमेरिका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 07:28 pm IST

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस को तीन दिन पहले वार्ता शुरू करने का एक प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, रूस ने कहा कि उसे अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।

Donald Trump and Putin- India TV Hindi
Donald Trump and Putin

मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि मध्यम दूरी परमाणु बल (आईएनएफ) संधि के कथित उल्लंघनों पर रूस ‘‘खुली और विशिष्ट’’ वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के अधिकारियों के साथ बैठने के लिए तैयार है। अमेरिका का दावा है कि रूस आईएनएफ संधि का उल्लंघन कर रहा है। उसने चार दिसंबर को एक अल्टीमेटम जारी किया कि मॉस्को 60 दिनों में संधि का पालन करे, वरना वॉशिंगटन इस संधि से पीछे हट जाएगा। रूस संधि के उल्लंघन के आरोप से इनकार कर रहा है। 

शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस को तीन दिन पहले वार्ता शुरू करने का एक प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, रूस ने कहा कि उसे अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि यह साबित करता है कि अमेरिका सुरक्षा मुद्दों पर मॉस्को के साथ पेशेवर वार्ता करने को तैयार नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश