1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस में कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आए

रूस में कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आए

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2020 04:52 pm IST,  Updated : May 25, 2020 04:52 pm IST

रूस में सोमवार को कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,50,000 से अधिक हो गयी। 

रूस में कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आए - India TV Hindi
रूस में कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आए  Image Source : PTI

मास्को: रूस में सोमवार को कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,50,000 से अधिक हो गयी। पिछले 24 घंटों में 92 संक्रमित लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,633 तक पहुंच गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

देश में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर के तुलनात्मक रूप से कम रहने पर रूस से पश्चिम के विशेषज्ञों ने सवाल किए हैं। कइयों का यह भी कहना है कि सरकार आंकड़ों में हेरफेर कर सकती है और वायरस से संबंधित मौतों की सही जानकारी नहीं दे रही है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों के कारण मृतकों की संख्या कम रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश