1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस ने सीरियाई शहर पर फिर किया हमला, 23 नागरिक मारे गए

रूस ने सीरियाई शहर पर फिर किया हमला, 23 नागरिक मारे गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 11:41 pm IST,  Updated : May 31, 2016 11:41 pm IST

बेरूत: रूसी लड़ाकू विमानों ने आज तड़के सुबह उत्तर-पश्चिम सीरिया में अल-कायदा के कब्जे वाले एक शहर पर भारी गोला-बारी की जिसमें 23 नागरिक मारे गए। यह पहली बार नहीं है, जब सीरिया की धरती

Russian air attacks- India TV Hindi
Russian air attacks

बेरूत: रूसी लड़ाकू विमानों ने आज तड़के सुबह उत्तर-पश्चिम सीरिया में अल-कायदा के कब्जे वाले एक शहर पर भारी गोला-बारी की जिसमें 23 नागरिक मारे गए। यह पहली बार नहीं है, जब सीरिया की धरती पर हुए रूसी हवाई हमलों में नागरिकों के मारे जाने का समाचार आया है। रुस दावा करता रहा है कि वह आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी करता है, जिसे अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश गलत ठहराते रहे हैं।

इदलिब पर हुए रूसी हमले में दर्जनों नागरिक घायल

मानवाधिकारों के लिए सीरियाई पर्यवेक्षकों का कहना है कि इदलिब पर इस हमले में दर्जनों नागरिक घायल भी हुए। इदलिब एक प्रांतीय राजधानी है जिस पर पिछले साल मार्च से ही अल-कायदा से जुड़े अल-नुसरा फ्रंट और इसके सहयोगियों का कब्जा है।

अस्पतालों और रिहायशी इमारतों पर हमलों का आरोप लगता रहा है रूस पर

अल-नुसरा रूसी और अमेरिकी युद्ध विराम में पक्ष नहीं है। यह युद्ध विराम रूस समर्थित सरकारी बलों और अमेरिका समर्थित गैर-जिहादी विद्रोहियों के बीच 27 फरवरी से प्रभाव में है। पर्यवेक्षकीय प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने एएफपी को बताया, इदलिब पर किया गया यह हवाई हमला इस युद्ध विराम की शुरआत के बाद से सबसे भारी हमला है। रूस सीरिया पर सैकड़ों हवाई हमले कर चुका है और इसे वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का नाम देता रहा है। रूसी हमलों में आतंकवादियों के साथ-साथ अनेक नागरिक भी मारे जा चुके हैं। अनेक रिहायशी इमारतें और अस्पताल भी रूसी हमलों का निशाना बन चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश