1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर से नई दिल्ली रवाना हुई समझौता एक्सप्रेस

लाहौर से नई दिल्ली रवाना हुई समझौता एक्सप्रेस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 04:25 pm IST

लाहौर: भारत और पाकिस्तान के बीच पंजाब के अटारी से होकर गुजरने वाली समझौता एक्सप्रेस प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को लाहौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 'द न्यूज इंटरनेशनल'

samjhauta express took off from Lahore to new delhi- India TV Hindi
samjhauta express took off from Lahore to new delhi

लाहौर: भारत और पाकिस्तान के बीच पंजाब के अटारी से होकर गुजरने वाली समझौता एक्सप्रेस प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को लाहौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 'द न्यूज इंटरनेशनल' की रपट के मुताबिक, रेलगाड़ी सोमवार सुबह चली और इसमें 138 यात्री सवार थे। भारतीय प्रशासन ने कहा है कि पटरी पर व्यवधान के कारण रविवार को रेल सेवा संचालन में विलंब हो गया था।

हालांकि पाकिस्तानी प्रशासन ने अमृतसर में विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा मुद्दों को विलंब का कारण बताया। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान को सूचना दे दी थी कि सोमवार को सेवा अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार नहीं चलेगी।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रशासन को बताया गया था कि भारतीय रेलवे ने संचालन की अनुमति इसलिए दी है, क्योंकि वह आश्वस्त है कि स्थिति नियंत्रण में है और रेल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। समझौता एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश