1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब ने ईरान के साथ संबंध तोड़े

सऊदी अरब ने ईरान के साथ संबंध तोड़े

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 08:24 pm IST

रियाद: सऊदी अरब ने ईरान के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त कर दिए हैं और देश में ईरान के सभी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। सऊदी अरब के

Saudi Arabia breaks diplomatic ties with Iran- India TV Hindi
Saudi Arabia breaks diplomatic ties with Iran

रियाद: सऊदी अरब ने ईरान के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त कर दिए हैं और देश में ईरान के सभी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबेर ने कहा कि उन्होंने ईरान में शनिवार देर रात सऊदी अरब के दूतावास पर हुए हमले के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी दे दी है। उन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित यूएई के दूतावास और देश के एक अन्य शहर मशहाद में स्थित वाणिज्य दूतावास पर हमले नहीं रोकने के लिए ईरानी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि शनिवार को ईरान के उग्र प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब वाणिज्यदूतावास के सामने प्रदर्शन किया। ये लोग सऊदी अरब में प्रमुख शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी देने का विरोध कर रहे थे। अल जुबेर ने कहा कि ये हमले अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन है। उन्होंने हथियारों की तस्करी के जरिए ईरान पर अलकायदा की मदद करने का आरोप लगाया। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सऊदी अरब सरकार द्वारा 47 लोगों को फांसी दिए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय करार दिया था।

ईरान के उपविदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा कि सऊदी अरब शेख निम्र को फांसी देकर अपनी इस भारी गलती से बच नहीं सकता। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि सऊदी अरब को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मध्य पूर्व के देशों में ईरान और सऊदी अरब के बीच पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण संबंध हैं। सऊदी अरब द्वारा निम्र अल निम्र को फांसी दिए जाने के बाद मध्य पूर्व के शिया बहुसंख्यक देशों में विरोध हो रहे हैं।

इराक ने भी सऊदी अरब के इस कदम पर विरोध जताया है। इराक के शीर्ष शिया मौलवी ग्रैंड अयातुल्ला अली अल सिस्तानी ने इस कदम को 'अन्यायपूर्ण आक्रामक' कदम बताया। कुछ पश्चिमी देशों ने भी निम्र अल निम्र की फांसी पर चिंता व्यक्त की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश