1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तस्वीरों में देखिए पैग़ंबर मोहम्मद की मस्जिद पर आत्मघाती हमला

तस्वीरों में देखिए पैग़ंबर मोहम्मद की मस्जिद पर आत्मघाती हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2016 08:00 am IST,  Updated : Jul 05, 2016 08:15 am IST

सउदी अरब में इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट किया गया। इस धमाके में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जब्कि 5 घायल हुए हैं।

Saudi Arabia mosque attack- India TV Hindi
Saudi Arabia mosque attack

नई दिल्ली: सउदी अरब में इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट किया गया। इस धमाके में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जब्कि 5 घायल हुए हैं। इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट किया गया। एक स्थानिय चैनल की खबर के अनुसार यह विस्फोट सुरक्षा बलों के पार्किंग क्षेत्र में हुआ है।

दो अन्य हमलावरों ने आज तड़के शाही स्थल के समीप खुद को उड़ा लिया।  इस स्थल को पूर्व में सुन्नी आतंकवादियों के इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने निशाना बनाया था। इससे पहले एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने जेद्दा के रेड सिटी शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट से धमाका किया। आज के हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Saudi Arabia terror attack
Saudi Arabia terror attack
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश