1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पत्नी को कैसे पीटा जाए, बताया सऊदी के थेरेपिस्ट ने, वीडियो वायरल

पत्नी को कैसे पीटा जाए, बताया सऊदी के थेरेपिस्ट ने, वीडियो वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 08:59 am IST,  Updated : May 16, 2016 08:59 am IST

सऊदी अरब में एक फैमिली थेरेपिस्ट ने वीडियो जारी कर पत्नी की पिटाई करने के तरीके सुझाए हैं। समाचार

saudi- India TV Hindi
saudi

नई दिल्ली: सऊदी अरब में एक फैमिली थेरेपिस्ट ने वीडियो जारी कर पत्नी की पिटाई करने के तरीके सुझाए हैं। समाचार वेबसाइट AWDNews.com के मुताबिक, वीडियो में थेरेपिस्ट खालीफ अल-सकबी बता रहा है कि पत्नी की पिटाई का मकसद अपना गुस्सा बाहर निकालना नहीं बल्कि उसे डिसिप्लिन में रखना है। वह बता रहा है कि पिटाई के लिए जरूरी इस्लामी शर्तें पूरी होनी चाहिए। यह वीडियो इस साल फरवरी में दिखाया गया है लेकिन यह चर्चा में तब आया जब अप्रैल 2016 में इसे अमेरिका में मध्यपूर्व से संबंधित एक रिसर्च संस्था द्वारा दिखाया गया। वेबसाइट के अनुसार सऊदी सरकार ने इस वीडियो को अपनी मंज़ूरी दी थी जिसके बाद इसे राष्ट्रीय टेलीविज़न पर दिखाया गया।

वीडियो में ख़ालिद अल-सक़ाबी कह रहा है कि पिटाई के लिए किसी रॉड या धारदार सामान के इस्तेमाल की बजाय दांत साफ करने वाले टूथपिक या रूमाल इस्तेमाल करना चाहिए। यह वीडियो फुटेज इस साल के शुरुआत में रिकॉर्ड किया गया है। वॉशिंगटन डीसी के मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इसे ट्रांसलेट कर रिलीज किया है।

ख़ालिद अल-सक़ाबी कह रहा है कि वह 'जानते हैं कि पत्नी को पीटने का मुद्दा काफी दुखदायी होता है जिसके काफी खतरे भी हैं। लेकिन अल्लाह की मंजूरी से हम यह पुल सुरक्षित तरीके से पार कर लेंगे।' चिकित्सक ने इस बात पर ज़ोर दिया कि 'पत्नी को पीटने से पहले कुछ जरूरी इस्लामी बातों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पत्नी को पीटने का मकसद अपना गुस्सा निकालना नहीं, बल्कि उसे अनुशासन में रखना है।'

इसके अलावा यह शख्स कह रहा है कि औरत की पिटाई किसी रॉड या नुकीले सामान से नहीं करनी चाहिए बल्कि दांत साफ करने वाले औज़ार या फिर रुमाल से करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉक्टर साहब के मुताबिक 'पत्नी को बस यह एहसास दिलाना जरूरी है कि उसने अपने पति के साथ गलत व्यवहार किया है।'

ख़ालिद ने अफसोस जताया कि कुछ पत्नियां अपने पति के साथ बराबरी की जिंदगी जीना चाहती हैं और यही वह वजह है जिसके लिए पत्नी की पिटाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा 'यह एक गंभीर समस्या है।' यह कहते हुए ख़ालिद ने दुख जताया कि कुछ औरतें अपने पति को उकसाती है ताकि वह उन्हें पीटें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश