1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी सुल्तान ने नए शाहजादे की नियुक्ति की

सऊदी सुल्तान ने नए शाहजादे की नियुक्ति की

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2015 06:26 am IST,  Updated : Apr 30, 2015 07:40 am IST

रियाद: सऊदी के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज ने बुधवार को अपने भतीजे और उप शाहजादे मोहम्मद बिन नायफ को औपचारिक रूप से नया शाहजादा नियुक्त किया है। स्थानीय मीडिया में बुधवार को जारी रपटों

सऊदी सुल्तान ने नए...- India TV Hindi
सऊदी सुल्तान ने नए शाहजादे की नियुक्ति की

रियाद: सऊदी के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज ने बुधवार को अपने भतीजे और उप शाहजादे मोहम्मद बिन नायफ को औपचारिक रूप से नया शाहजादा नियुक्त किया है। स्थानीय मीडिया में बुधवार को जारी रपटों से यह जानकारी मिली। सऊदी के सरकारी चैनल अल अरबिया की रपट के मुताबिक, मौजूदा शाहजादे मकरीन बिन अब्दुल अजील अल सऊद के जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद यह घोषणा की गई है।

शाहजादे मोहम्मद को उपप्रधानमंत्री भी बनाया गया है। इसके साथ ही वह आंतरिक मंत्रालय और राजनीतिक और सुरक्षा परिषद के प्रमुख की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

सरकारी चैनल पर प्रसारित एक शाही फरमान के अनुसार, मोहम्मद बिन नायफ मकरीन बिन अब्दुल अजीज का स्थान लेंगे। मुकरीन से अपने पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया गया था। नायफ सऊदी के आंतरिक मंत्री हैं।

मकरीन को जनवरी में तत्कालीन सऊदी सुल्तान अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज सऊद की मौत के बाद शाहजादा बनाया गया था। अब उन्हें उप-प्रधानमंत्री के पद से भी मुक्त कर दिया गया है।

2014 में एक शाही फरमान में उन्हें शाहजादे सलमान का उत्तराधिकारी नामित किया गया था। सलमान इस समय सऊदी के सुल्ताल हैं।

मकरीन सऊदी अरब के संस्थापक शाह अब्दुल अजीज अल-सऊद के सबसे छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 1945 में हुआ था और वह दिवंगत सुल्तान अब्दुल्ला के विशेष सलाहकार के साथ ही सऊदी साम्राज्य में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

सुल्तान ने अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को उपशाहजादा नियुक्त किया। इसके अलावा वह रक्षा मंत्री और आर्थिक और विकास परिषद के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

इस फेरबदल में अमेरिका में सऊदी के राजदूत अब्दल अल-जुबीर को सऊद अल-फैजल की जगह विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश