1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: कंटेनर जहाज से टकराया था अमेरिकी नेवी का जहाज, सभी 7 नौसैनिकों की मौत

जापान: कंटेनर जहाज से टकराया था अमेरिकी नेवी का जहाज, सभी 7 नौसैनिकों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2017 02:54 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 02:59 pm IST

अमेरिकी नौसेना ने रविवार को कहा कि लापता अमेरिकी नौसैनिक अपने जहाज के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बाढ़ क्षेत्र में मृत पाए गए। उनका जहाज जापान के तट से दूर एक कंटेनर जहाज से टकरा गया था।

USS Fitzgerald | AP Photo- India TV Hindi
USS Fitzgerald | AP Photo

तोक्यो: अमेरिकी नौसेना ने रविवार को कहा कि लापता अमेरिकी नौसैनिक अपने जहाज के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बाढ़ क्षेत्र में मृत पाए गए। उनका जहाज जापान के तट से दूर एक कंटेनर जहाज से टकरा गया था। शनिवार सुबह होने से पहले USS फिट्जेराल्ड एक बहुत बड़े कंटेनर जहाज से टकरा गया था। इससे जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद नौसैनिक 24 घंटे से ज्यादा समय तक लापता थे।

USS Fitzgerald Photo | AP Photo
USS Fitzgerald Photo | AP Photo

जहाज का क्षतिग्रस्त हिस्सा। (AP फोटो)

अमेरिका के सातवें बेड़े ने एक बयान में कहा, ‘यूएसएस फिट्जेराल्ड और एक व्यापारी जहाज के बीच हुई टक्कर से लापता हुए अमेरिकी नौसैनिकों का शव मिल गया है। खोज और बचावकर्मी जब वहां पर पहुंचे तब जहाज को क्षतिग्रस्त पाया और लापता नौसैनिक पानी में बह रहे डिब्बों में मिले। सभी शवों को अभी योकोसुका स्थित नौसैनिक अस्पताल में भेजा गया है जहां उनकी पहचान की जाएगी।’ जापान के सरकारी चैनल एनएचके ने पहले कई नौसैनिकों की मिलने की खबर बताया था लेकिन अब उसने बताया है कि लापता सभी 7 नौसैनिक जहाज के अंदर मृत पाए गए हैं।

इस घटना के बाद बहुत बड़े स्तर पर अमेरिकी-जापानी खोज और राहत अभियान चलाया गया था। नौसेना ने कहा है कि लापता नौसैनिकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही नौसैनिकों के नाम का खुलासा किया जाएगा। इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश