1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत

चीन में तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2015 10:31 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 11:02 am IST

बीजिंग: मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं। यह दुर्घटना कल उस समय हुयी जब शानगचेंग काउंटी के

चीन में तिपहिया वाहन...- India TV Hindi
चीन में तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत

बीजिंग: मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं। यह दुर्घटना कल उस समय हुयी जब शानगचेंग काउंटी के संजीओडोंग गांव के झी नाम का एक ग्रामीण एक मालवाहक तिपहिया वाहन चला रहा था। उसके साथ वाहन में नौ अन्य लोग भी सवार थे। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन दीवार से टकरा गया।

झी सहित छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी। सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ ने बताया है कि तीन अन्य व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश