1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शरीफ ने की उच्च स्तरीय बैठक

सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शरीफ ने की उच्च स्तरीय बैठक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2017 05:25 pm IST,  Updated : May 31, 2017 05:25 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नागरिक और सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की।

Sharif high level meeting to discuss security issues- India TV Hindi
Sharif high level meeting to discuss security issues

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नागरिक और सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की।

शरीफ ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। (क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दे रहे हैं इस्तीफा?)

हालांकि इस बैठक के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस बैठक में भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव और रद्द उल फसाद अभियान पर चर्चा की गई।

एसोसिएट प्रेस ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार बैठक में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, वित्त मंत्री इशहाक डार, गृह मंत्री निसार अली खान, विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नसीर खान जंजुआ, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख्तार तथा कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्ट में कहा गया कि सेना प्रमुख ने सुरक्षा के अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए शरीफ से अलग से भी मुलाकात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश