1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी हिन्दुओं से बोले शरीफ, नाइंसाफी के खिलाफ आपका साथ दूंगा

पाकिस्तानी हिन्दुओं से बोले शरीफ, नाइंसाफी के खिलाफ आपका साथ दूंगा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2015 12:10 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 12:10 pm IST

कराची: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिन्दुओं के साथ नाइंसाफी होने पर उनके साथ खड़े होने का संकल्प लेते हुए कहा कि अत्याचारियों के खिलाफ उनका साथ देंगे, क्योंकि वह सभी समुदायों के प्रधानमंत्री

शरीफ हिन्दुओं से बोले,...- India TV Hindi
शरीफ हिन्दुओं से बोले, नाइंसाफी के खिलाफ आपका साथ दूंगा

कराची: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिन्दुओं के साथ नाइंसाफी होने पर उनके साथ खड़े होने का संकल्प लेते हुए कहा कि अत्याचारियों के खिलाफ उनका साथ देंगे, क्योंकि वह सभी समुदायों के प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के उल्लंघन पर वैश्विक चिंता के बीच शरीफ ने कहा,  अगर किसी हिन्दू पर जुल्म होता है और जुल्म करने वाला मुस्लिम है तो मैं मुस्लिम के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। अत्याचारी के खिलाफ मैं आपके (हिन्दुओं) के साथ खड़ा होऊंगा। यहां एक होटल में दीपावली के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्पीड़त लोगों की रक्षा करन का उनका फर्ज है चाहे उत्पीड़न करने वाले की ज़ात या मजहब कोई भी हो।

उन्होंने कहा,  मेरा महजब मुझे सिखाता है कि कमजोर का साथ दो। असल में हर धर्म हमें सिखाता है कि कमजोर और दबे हुए का साथ दो। शरीफ ने कहा, पाकिस्तान सभी का देश है और मैं सभी पाकिस्तानियों का प्रधानमंत्री हूं। इससे यह फर्क नहीं पड़ता है कि वह कौन से धर्म, जाति को मानते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश