1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप से पैदा हालात से पाकिस्तान खुद निपट लेगा: शरीफ

भूकंप से पैदा हालात से पाकिस्तान खुद निपट लेगा: शरीफ

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2015 07:42 am IST,  Updated : Oct 28, 2015 07:42 am IST

लंदन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनका देश भूकंप से पैदा हुए संकट से अपने संसाधनों के बल पर निपटेगा। 'दुनिया न्यूज' की रपट के मुताबिक नवाज शरीफ ने अपने लंदन प्रवास

भूकंप से पैदा हालात से...- India TV Hindi
भूकंप से पैदा हालात से पाकिस्तान खुद निपट लेगा: शरीफ

लंदन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनका देश भूकंप से पैदा हुए संकट से अपने संसाधनों के बल पर निपटेगा। 'दुनिया न्यूज' की रपट के मुताबिक नवाज शरीफ ने अपने लंदन प्रवास को एक दिन के लिए कम कर दिया और पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए।

शरीफ ने कहा कि वह खुद ही राहत कार्यो की निगरानी करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राहत कार्यो की तारीफ की।

शरीफ ने इस बात की पुष्टि की कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर मदद की पेशकश की थी। लेकिन, यह नहीं बताया कि उन्होंने पेशकश को स्वीकार किया या नहीं।

शरीफ ने कहा कि भूकंप से देश के पर्वतीय क्षेत्रों में काफी तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कोशिश रहेगी कि वह अपने संसाधनों के बल पर पीड़ितों को मदद पहुंचा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश