1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर में पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा, क्या कश्मीर पर किया उनका समर्थन?

लाहौर में पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा, क्या कश्मीर पर किया उनका समर्थन?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 11:14 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 11:14 pm IST

The President of Pakistan नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारतीय राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने आज लाहौर में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की।

Shatrughan Sinha met Arif Alvi - India TV Hindi
Shatrughan Sinha met Arif Alvi  Image Source : TWITTER

लाहौर। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की। शत्रुघ्न सिन्हा एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गए हुए हैं। The President of Pakistan नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर जानकारी दी, "भारतीय राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने आज लाहौर में राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी से मुलाकात की। उन्होंने सीमा के दोनों तरफ शांति की महत्वता पर चर्चा की।" ट्वीट में यह दावा भी किया गया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी राष्ट्रपति की चिन्ता का  समर्थन भी किया।

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो पाकिस्तान के फिल्मकार मियां एहसान के पोते की शादी में शरीक होने के लिए निजी यात्रा पर आये हुए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश