1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आबे ने ईरान से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा: रिपोर्ट

आबे ने ईरान से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा: रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 12:02 pm IST

तेहरान और वाशिंगटन की मध्यस्थता करने की उम्मीद से ईरान दौरे पर गए आबे पिछले 41 सालों में ऐसा करने वाले पहले जापानी नेता हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ सप्ताहों से तनाव बढ़ गया है इससे क्षेत्र में सैन्य टकराव की संभावना बढ़ गई है।

आबे ने ईरान से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा: रिपोर्ट- India TV Hindi
आबे ने ईरान से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा: रिपोर्ट Image Source :

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर अपनी तेहरान यात्रा के दौरान ईरानी नेताओं से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी क्योडो ने जापानी सरकार के एक सूत्र के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Related Stories

ईरान में कम से कम चार अमेरिकी कैदी हैं जिनमें अमेरिकी नौसेना का एक पूर्व अधिकारी भी है जिसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

सूत्र ने क्योडो को बताया कि माना जा रहा है कि आबे ने बुधवार को ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और गुरुवार को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से रिहाई का आग्रह किया था। हालांकि उनकी प्रतिक्रिया के बारे में अभी पता नहीं चला है।

तेहरान और वाशिंगटन की मध्यस्थता करने की उम्मीद से ईरान दौरे पर गए आबे पिछले 41 सालों में ऐसा करने वाले पहले जापानी नेता हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ सप्ताहों से तनाव बढ़ गया है इससे क्षेत्र में सैन्य टकराव की संभावना बढ़ गई है लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दोनों दुश्मनों के बीच वार्ता कराने के आबे के प्रयास को असफल करते हुए ईरान ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा।

जापान के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के बीच क्षेत्र में तनाव को कम करने का रास्ता मुश्किल होगा लेकिन टोक्यो शांति और स्थिरिता के लिए काम करता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश