1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में जहाज डूबा, अब तक 65 शव बरामद

चीन में जहाज डूबा, अब तक 65 शव बरामद

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 10:40 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 10:41 am IST

बीजिंग: चीन के यांगट्जी नदी में जहाज डूबने की घटना में 65 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। अभी भी 370 लोग लापता

चीन में जहाज डूबा, अब...- India TV Hindi
चीन में जहाज डूबा, अब तक 65 शव बरामद

बीजिंग: चीन के यांगट्जी नदी में जहाज डूबने की घटना में 65 लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

अभी भी 370 लोग लापता हैं और रातभर की तलाश में 39 और शव बरामद हुए हैं।

कैप्टन सहित सिर्फ 14 लोग ही जिंदा मिले हैं। जहाज द ईस्टर्न स्टार में 456 यात्री सवार थे और एक जून की रात आए तूफान के कारण डूब गया।

बचावकर्मियों ने बुधवार रात डूबे हुए जहाज के निचले भाग से 55 से 65 सेंटीमीटर के हिस्से को काटा है, ताकि गोताखोरों जहाज में घुस पाएं।

बचावकर्मी जहाज के ढांचे को काटना और गोताखोर खोजी अभियान जारी रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश