1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी उठी आज़ादी की मांग

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी उठी आज़ादी की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2016 11:18 am IST,  Updated : Aug 29, 2016 11:18 am IST

बलूचिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और बल्तिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के पार्त सिंध में भी आज़ादी की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है। रविवार को लंदन में चीन के दूतावास के बाहर पाकिस्तान और चीन इकॉनामिक

Protest for Sindh's azadi- India TV Hindi
Protest for Sindh's azadi

बलूचिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और बल्तिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के पार्त सिंध में भी आज़ादी की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है। रविवार को लंदन में चीन के दूतावास के बाहर पाकिस्तान और चीन इकॉनामिक कॉरिडर के ख़िलाफ़ जमकर नारे बाज़ी की। इस विरोध के दौरान सिंधुदेश के समर्थन में नारे लगाए गए।

चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शनकारियों ने ''है हक़ हमारा आज़ादी' जैसे नारे लगाए। उन्होंने बलोचिस्तान के लिए पीएम मोदी नारे भी लगाए। उन्होंने कहा 'क़दम आगे बढ़ाओ मोदी जी, हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे चीन-पाकिस्तान इकॉनामिक कॉरिडोर हरगिज़ स्वीकार नहीं करेंगे।

बलोच नेता नूरदीन मेंगल ने कहा कि उन लोगों की सहमति के बग़ैर पाकिस्तान और चीन बलूचिस्तान में कुछ नहीं कर सकते।

ग़ौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के लोगों का दमन करने का आरोप लगाया था। उधर चीन ने धमकी दी है कि अगर भारत की वजह से चीन-पाकिस्तान इकॉनामिक कॉरिडोर परियोजना खटाई में पड़ती है तो वह चुप नहीं बैठेगा और बलूचिस्तान के मामले में पाकिस्तान का समर्थन करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश