1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर: आतंकी हमलों की फंडिंग के मामले में चार बांग्लादेशी दोषी करार

सिंगापुर: आतंकी हमलों की फंडिंग के मामले में चार बांग्लादेशी दोषी करार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 05:59 pm IST,  Updated : May 31, 2016 05:59 pm IST

सिंगापुर: सिंगापुर की एक अदालत ने बांग्लादेश में आतंकी हमले करने के लिए धन मुहैया कराने के मामले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के चार कट्टरपंथी बांग्लादेशी समर्थकों को आज दोषी ठहराया। यह देश के

Court- India TV Hindi
Court

सिंगापुर: सिंगापुर की एक अदालत ने बांग्लादेश में आतंकी हमले करने के लिए धन मुहैया कराने के मामले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के चार कट्टरपंथी बांग्लादेशी समर्थकों को आज दोषी ठहराया। यह देश के कड़े आतंकवाद निरोधक कानून के तहत अभियोजन वाला पहला मामला है।

चारों लोगों ने कबूला अपना जुर्म, 21 जून को मिलेगी सजा

चार लोगों रहमान मिजानुर, मियां रूबेल, जबाथ कैसर हाजे नोरूल इस्लाम सौदागर और सोहेल हवलदार इस्माइल हवलदार ने सैकड़ों डालर उपलब्ध कराने या एकत्रित करने के मामलों में दोष कबूल किया। स्थानीय निर्माण एवं मत्स्य उद्योगों में काम करने वाले दोषियों को दस साल तक की सजा हो सकती है और उन्हें 21 जून को सजा दी जाने की संभावना है। चैनल न्यूज एशिया ने खबर दी है कि गिरोह के सरगना मिजानुर (31) ने उनके खिलाफ चार में से दो आरोपों में दोष कबूल किया। अन्य दो आरोपों पर सजा के दौरान विचार किया जाएगा। ये चार सदस्य आतंकवाद को धन मुहैया कराने से रोकने संबंधी कानून के तहत आरोपित छह लोगों के समूह का हिस्सा है। यह पहला मामला है जहां अभियोजन के लिए इस कानून का प्रयोग हुआ।

मिजानुर ने बनाया था इस्लामिक स्टेट इन बांग्लादेश नाम का समूह

मिजानुर ने खूंखार आईएसआईएस आतंकी संगठन के लिए रूचि स्थापित करके इस साल मार्च में इस्लामिक स्टेट इन बांग्लादेश नाम का समूह बनाया था। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि मिजानुर ने तीन बार आईएसआईएस में शामिल होने का प्रयास किया लेकिन वह तुर्की और अल्जीरिया जाने के लिए वीजा हासिल करने में नाकाम रहा। वह काम के लिहाज से सिंगापुर आया और उसने अपने पांच सहआरोपियों को अपने साथ शामिल किया जिनमें से चार ने उसके साथ दोष कबूल किया है। अभियोजन ने कहा कि मिजानुर का अब भी सपना आईएसआईएस में शामिल होना और हथियारबंद संघर्ष से काफिरों की गतिविधियों को खत्म करने वाला लड़ाका बनने का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश