1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में गोलीबारी में पांच महिलाओं सहित 6 की मौत

अफगानिस्तान में गोलीबारी में पांच महिलाओं सहित 6 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Dec 17, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 12:43 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलियों से हमला कर दिया, जिससे हवाईअड्डे में कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

Firing in Kandhar, Afghanistan- India TV Hindi
Firing in Kandhar, Afghanistan

काबुल: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलियों से हमला कर दिया, जिससे हवाईअड्डे में कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "कंधार शहर में सुबह करीब 5.30 बजे गोलीबारी हुई। वे अपने कार्यालय जा रहे थे।"

घटना की जांच की जा रही है।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया है।

तालिबान संगठन ने 2001 में खत्म हुए अपने छह साल के शासनकाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था और महिलाओं को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया था।

पिछले दो सालों में विदेशी सैन्य बलों की संख्या में कमी आने के कारण सरकार विरोधी लड़ाकों द्वारा हमले बढ़ गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश