1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में हमला, 6 पुलिसकर्मियों की जान गई

अफगानिस्तान में हमला, 6 पुलिसकर्मियों की जान गई

 Written By: IANS
 Published : Jun 16, 2015 02:24 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 02:24 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें छह पुलिस कर्मियों की जान चली गई। पुलिसकर्मियों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक

अफगानिस्तान: पुलिस...- India TV Hindi
अफगानिस्तान: पुलिस चौकी पर हमला 6 पुलिसकर्मियों मौत

काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें छह पुलिस कर्मियों की जान चली गई। पुलिसकर्मियों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अज्ञात आतंकवादियों ने चरदरा जिले के सरक-ए-बाला इलाके में मध्यरात्रि को सुरक्षा चौकी पर हमला किया। दोनों ओर से गोलीबारी छह घंटे तक चली, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए, जबकि छह पुलिसकर्मियों की जान भी गई।"

अधिकारी के अनुसार, "हमले के बाद भागने वाले आतंकवादियों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश