1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्व पाक पीएम के बेटे को छुड़ाया गया, तीन साल पहले हुए थे अगवा

पूर्व पाक पीएम के बेटे को छुड़ाया गया, तीन साल पहले हुए थे अगवा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2016 05:00 pm IST,  Updated : May 10, 2016 05:00 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे अली हैदर गिलानी को अफगान और अमेरिकी बलों के संयुक्त अभियान के बाद अफगानिस्तान के गजनी प्रांत से मुक्त करा लिया गया। तीन साल पहले

Former Pak PM Gilani's son rescued in Afghanistan.- India TV Hindi
Former Pak PM Gilani's son rescued in Afghanistan.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे अली हैदर गिलानी को अफगान और अमेरिकी बलों के संयुक्त अभियान के बाद अफगानिस्तान के गजनी प्रांत से मुक्त करा लिया गया। तीन साल पहले उन्हें अगवा कर लिया गया था। समाचार वेबसाइट 'डॉन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्विटर पर हैदर गिलानी को मुक्त कराए जाने की खबर दी थी। बाद में विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की।

अफगानिस्तान के राजदूत ने फोन पर दी हैदर को छुड़ाने की जानकारी

बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्विटर पर लिखा, "अफगानिस्तान के राजदूत ने गिलानी को कॉल किया है। एक सफल अभियान के बाद उनके बेटे हैदर गिलानी को छुड़ा लिया गया है।"

बंदूकधारियों ने मुल्तान से किया था हैदर को अगवा

कुछ बंदूकधारियों ने नौ मई, 2013 को मुल्तान से अली हैदर का अपहरण कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही वह पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले थे। पंजाब के मारे गए गर्वनर सलमान तासीर के बेटे शहबाज तासीर को सुरक्षा और खुफिया बलों द्वारा बलूचिस्तान के कुचलाक इलाके से छुड़ाए जाने के कुछ दिनों बाद ही यह खबर आई है। पांच साल पूर्व 2011 में शहबाज का अपहरण कर लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश