1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. साउथ चाइना सी: चीन का अमेरिका पर शीतयुद्ध की मानसिकता का आरोप

साउथ चाइना सी: चीन का अमेरिका पर शीतयुद्ध की मानसिकता का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 11:00 pm IST,  Updated : May 30, 2016 11:00 pm IST

बीजिंग: उच्चस्तरीय चीन-अमेरिका वार्ता से पहले बीजिंग ने आज पेंटागन पर शीत युद्ध की मानसिकता रखने और उसे आतंकित करने के लिए साउथ चाइना सी में अपने आधुनिक हथियारों को तैनात कर हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर जैसा

Cold war- India TV Hindi
Cold war

बीजिंग: उच्चस्तरीय चीन-अमेरिका वार्ता से पहले बीजिंग ने आज पेंटागन पर शीत युद्ध की मानसिकता रखने और उसे आतंकित करने के लिए साउथ चाइना सी में अपने आधुनिक हथियारों को तैनात कर हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर जैसा धमाल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

दरअसल, अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने हाल ही में कहा था कि साउथ चाइना सी में चीन के कार्यों से स्व-अलगाव की एक विशाल दीवार खड़ी हो सकती है। उनकी इस टिप्पणी पर एक सख्त प्रतिक्रिया में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां मीडिया से कहा, कार्टर की टिप्पणी से अमेरिका की सोच और वर्चस्व की खांटी शैली जाहिर होती है।

प्रवक्ता ने कहा, हालांकि, हम 21 वीं सदी में प्रवेश कर गए हैं पर अमेरिका में कुछ लोग शीत युद्ध की मानसिकता अभी तक रखे हुए हैं और कहानियां गढ़ रहे हैं तथा यहां तक कि दुनिया भर में प्रतिद्वंदिता पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, इस बार उन्होंने अपना लक्ष्य एशिया प्रशांत में रखा है जिसका उद्देश्य बहाना बनाकर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक हथियारों की तैनाती करना है।

प्रवक्ता ने कहा, मैं कहना चाहती हूं कि आज की वैश्विक दुनिया में शीत युद्ध की मानसिकता कहीं नहीं ले जाएगी और कोई नतीजा नहीं देगी। चीन की शीत युद्ध में कोई रूचि नहीं है और अमेरिकी सेना के लोगों द्वारा निर्देशित हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर में भूमिका निभाने में उसकी कोई रूचि नहीं है। चीन दृढ़ता से विरोध करेगा और चीन के क्षेत्रीय संप्रभुता एवं सुरक्षा को नुकसान पहुंचने वाले किसी भी कार्य से हम नहीं डरेंगे और ना ही आतंकित होंगे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कार्टर ने मेरीलैंड में एक नौसेना एकेडमी में स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि साउथ चाइना सी में चीन का सैन्य विस्तार क्षेत्री की समृद्धि के लिए खतरे बढ़ा रहा और इसके कार्य स्व-अलगाव की एक बड़ी दीवार खड़ी कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश