1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया की मिसाइल हो गई फ़ेल

दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया की मिसाइल हो गई फ़ेल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2016 12:04 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 12:06 pm IST

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने जो उसके संस्थापक के जन्मदिन पर मिसाइल प्रक्षेपण किया था वह विफल हो गया है।

missile test- India TV Hindi
missile test

सोल: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने जो उसके संस्थापक के जन्मदिन पर मिसाइल प्रक्षेपण किया था वह विफल हो गया है। आपको बता दे कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग अगले माह होने वाली बड़ी बैठक की तैयारी में लगे हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इससे वह अपने तानाशाह शासन को और मजबूत करने की सोच रहे हैं।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हुए वाषिर्क सैन्य अभ्यासों को हमले की तैयारी करार देने वाला उत्तर कोरिया इन अभ्यासों के खिलाफ समुद्र में कई मिसाइलें और गोले दाग चुका है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि आज सुबह दागी गई मिसाइल छोटी दूरी की थी या मध्यम दूरी की?

उत्तर कोरिया का यह प्रक्षेपण एक ऐसे समय पर हुआ है जब दक्षिण कोरिया में यह कयास लगाए जा रहे थे कि उसका प्रतिद्वंद्वी 3500 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता रखने वाली मध्यम दूरी की एक मिसाइल का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है। यह मिसाइल जापान और गौम स्थित अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों तक पहुंचने में सक्षम है। विदेशी विशेषज्ञों ने इस मिसाइल को ‘मुसुदान’ नाम दिया है। यह नाम पूर्वोत्तर स्थित उस गांव के नाम पर आधारित है, जहां से प्रक्षेपण किया गया है। आज किम द्वितीय का जन्मदिन है। वह मौजूदा नेता के दादा और देश के संस्थापक रहे हैं। उत्तर कोरिया ने ऐसे जश्न के अवसरों का इस्तेमाल अक्सर परमाणु या मिसाइल परीक्षणों का प्रदर्शन करने के लिए किया है और बाहरी लोग इन्हें उकसावों के तौर पर देखते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश