1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 15 साल की जेल, 1 करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 15 साल की जेल, 1 करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2018 12:35 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 12:58 pm IST

Lee Myung-bak 2008 से लेकर 2013 तक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति रहे हैं और राष्ट्रपति बनने से पहले वह दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन के सीईओ थे

South Korea jails former president Lee Myung-bak for 15 years- India TV Hindi
South Korea jails former president Lee Myung-bak for 15 years

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया में एक और पूर्व राष्ट्रपति को जेल की सजा सुनाई गई है, शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति Lee Myung-bak को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। Lee Myung-bak 2008 से लेकर 2013 तक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति रहे हैं और राष्ट्रपति बनने से पहले वह दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन के सीईओ थे।

Lee Myung-bak पर 1 करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप है और अदालद में यह आरोप सिद्ध होने की वजह से उनको 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि वे इस तरह के तमाम आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। दक्षिण कोरिया में Lee Myung-bak से पहले भी 3 पूर्व राष्ट्रपतियों को जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश