1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. MDL पर उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत करेंगे मून

MDL पर उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत करेंगे मून

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2018 11:46 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 11:46 am IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करने वाली सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।

moon jae in
 - India TV Hindi
moon jae in  

सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करने वाली सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ जोंग सियोक ने मीडिया को बताया कि दोनों नेताओं की यह ऐतिहासिक मुलाकात सीमावर्ती गांव पानमुनजोम के भीतर एमडीएल पर शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे होगी। जोंग सियोक ही मून और किम जोंग की बैठक के लिए दक्षिण कोरिया की तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। (तो इस कारण पैदल ही सीमा पार करेगा उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन )

किम जोंग दोनों कोरियाई देशों के बीच के ब्लू पवैलियन्स के बीच से एक तंग गलियारे से होते हुए एमडीएल को पार करेंगे। ब्लू पवैलियन्स का इस्तेमाल न्यूट्रल नेशन्स सुपरवाइजरी कमिशन के बैठक कक्ष के रूप में किया जाता है। गौरतलब है कि, किम जोंग उन शुक्रवार को ऐतिहासिक अंतर कोरियाई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पैदल ही सीमा पार करेंगे। सियोल सरकार का कहना है कि स्वागत समारोह और औपचारिक वार्ता के बाद सम्मेलन का पहला दौर सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।

उत्तर कोरिया की ओर से नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में देश के ऑनरेरी अध्यक्ष किम योंग नैम, विदेश मंत्री री योंग हो और किम की बहन किम यो जोंग भी हैं। किम यो जोंग उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी के प्रोपेगैंडा एंड एजिटेशन डिपार्टमेंट की निदेशक हैं। किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया में शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के दौरान सियोल का ऐतिहासिक दौरा भी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश