1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘उत्तर कोरिया को चुकानी पड़ेगी हाइड्रोजन बम परीक्षण की कीमत’

‘उत्तर कोरिया को चुकानी पड़ेगी हाइड्रोजन बम परीक्षण की कीमत’

 Written By: IANS
 Published : Jan 06, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 04:15 pm IST

सियोल: दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर उत्तर कोरिया को उसके चौथे परमाणु परीक्षण के लिए सबक सिखाने की बात कही। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे ने कहा कि दक्षिण

park gyen- India TV Hindi
park gyen

सियोल: दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर उत्तर कोरिया को उसके चौथे परमाणु परीक्षण के लिए सबक सिखाने की बात कही। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे ने कहा कि दक्षिण कोरिया यह सुनिश्चित करेगा कि उत्तर कोरिया को इस परीक्षण की कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने उत्तर कोरिया के इस कदम को एक बहुत बड़ा उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय शांति व स्थिरता के लिए एक चुनौती करार दिया।

पार्क ने राजधानी सियोल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, "दक्षिण कोरिया की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण की अनुकूल कीमत चुकानी पड़े।" उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार करना जरूरी है।

पार्क की ओर से यह बयान उत्तर कोरिया के यह घोषणा करने के दो घंटों बाद आया है कि उसने एक हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पार्क ने पिछले साल आगाह किया था कि उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करने की परिस्थितियां बन रही हैं।

दक्षिण कोरिया ने बुधवार को एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने की निंदा की और उसके खिलाफ हरसंभव कदम उठाने का संकल्प लिया। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया कि वह उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने की पुष्टि नहीं कर सकता। उसने हालांकि किसी भी उकसावे का उचित जवाब देने की बात कही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश