1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया ने लगाए उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध

दक्षिण कोरिया ने लगाए उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2017 09:14 am IST,  Updated : Dec 11, 2017 09:14 am IST

दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम के लिए धन की फंडिंग को रोकने के उद्देश्य से वहां के कुछ समूहों और व्यक्तियों को प्रतिबंधित सूची में डाला है।

south korea to impose new ban on north korea- India TV Hindi
south korea to impose new ban on north korea

सोल: दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम के लिए धन की फंडिंग को रोकने के उद्देश्य से वहां के कुछ समूहों और व्यक्तियों को प्रतिबंधित सूची में डाला है। दक्षिण कोरियाई सरकार ने कहा कि 20 उत्तर कोरियाई समूहों और 12 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंध आज से प्रभावी है। (अरब लीग के विदेश मंत्रियों ने जेरुसलम पर ट्रंप के फैसले को अवैध करार दिया)

उत्तर कोरिया द्वारा 29 नवंबर को किये गये मिसाइल परीक्षण के बाद उस पर नये प्रतिबंध लगाने वाले देशों में दक्षिण कोरिया सबसे आगे है। सरकार ने कहा कि उसे उम्मीद है कि उसके इस कदम से दूसरे देश भी ऐसा करने को प्रेरित होंगे।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूत दुनिया से अनुरोध कर रही हैं कि वो प्योंगयांग से अपने व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध तोड़ ले। इससे इतर दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने आज अपना दो दिवसीय मिसाइल ट्रैकिंग अभ्यास शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश