1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया आयात करेगा 2 अरब डॉलर के हथियार

दक्षिण कोरिया आयात करेगा 2 अरब डॉलर के हथियार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 10:13 pm IST,  Updated : May 25, 2016 10:14 pm IST

दक्षिण कोरिया की रक्षा खरीद एजेंसी ने बीते बुधवार को कहा कि इस साल उसकी योजना करीब दो अरब डॉलर का हथियार खरीदने की है।

south korea- India TV Hindi
south korea

सियोल: दक्षिण कोरिया की रक्षा खरीद एजेंसी ने बीते बुधवार को कहा कि इस साल उसकी योजना करीब दो अरब डॉलर का हथियार खरीदने की है। उसका यह कदम उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने का प्रयास है। देश के रक्षा खरीद कार्यक्रम प्रशासन (DAPA) के एक बयान के अनुसार, यह खर्च इस वित्तीय वर्ष के लिए 32 अरब डॉलर से अधिक के राष्ट्रीय रक्षा बजट का नौ फीसदी होगा।

उत्तर कोरिया के बार-बार परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण को देखते हुए दक्षिण कोरिया एक स्वदेशी मिसाइल रक्षा कवच विकसित करना चाहता है जिसे 'किल चेन' कहा गया है। इसके साथ ही अपने हवाई एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली का विस्तार करना चाहता है। इसमें अमेरिका निर्मित पैट्रियट मिसाइलें इस्तेमाल होती हैं। इसे रक्षा उपकरणों का ठेका लेने वाली अमेरिकी कंपनी रेथिऑन तैयार कर रही है। इस कंपनी के हिस्से इस खरीद खर्च का बड़ा हिस्सा जाएगा।

उत्तर कोरिया द्वारा लगातार हथियारों के परीक्षण को देखते हुए प्रत्यक्ष तौर पर ऐसा लगता है कि यह एजेंसी तय समय से पहले दो प्रणालियों का निर्माण कार्य तेज करना चाहती है। इसकी शुरुआती घोषणा की तारीख वर्ष 2023 थी।

इस तरह के अंतिम परीक्षण इस साल जनवरी और फरवरी में तब किए गए थे जब उत्तर कोरिया की सेना ने एक परमाणु परीक्षण किया और उसके बाद बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल कर एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया। इस कदम के बाद संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध और कड़े कर दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश