Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग से मिलने मून जे इन प्योंगयांग पहुंचे

किम जोंग से मिलने मून जे इन प्योंगयांग पहुंचे

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 18, 2018 09:01 am IST, Updated : Sep 18, 2018 09:01 am IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुंच गए। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने मून का स्वागत किया।

south korea and north korea- India TV Hindi
south korea and north korea

प्योंगयांग: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुंच गए। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने मून का स्वागत किया। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, इससे पहले दोनों नेताओं ने 26 मई को कोरिया सीमावर्ती गांव पनमुनजोम में मुलाकात की थी। जैसे ही मून का विमान प्योंगयांग के सुनान अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। किम जोंग और उनकी पत्नी री सोल हवाईअड्डे के टर्मिनल से बाहर निकले और उनका स्वागत किया। (इमरान सरकार को पैसे की दरकार, कार से लेकर भैंसों तक की नीलामी )

दोनों नेताओं की पहली आधिकारिक बैठक दोपहर के भोजन के बाद होगी। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण पर गतिरोध के बीच मून का यह प्योंगयांग दौरा हो रहा है। मून जे इन का कहना है कि वह अफनी इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान परमाणु निरस्त्रीकरण पर मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा।

मून ने मंगलवार को उत्तर कोरिया से रवाना होने से पहले कहा था, "मेरी उत्तर कोरिया यात्रा का बहुत महत्व है, इससे अमेरिका, उत्तर कोरिया वार्ता दोबारा बहाल हो सकती है।" मई 2017 में मून के पद संभालने के बाद से मून, किम की यह तीसरी मुलाकात है। दोनों इससे पहले इस साल 27 अप्रैल और 26 मई को भी मिल चुके हैं।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement