1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका: चुनाव पूर्व कई विपक्षी सदस्य सत्तारूढ़ दल में शामिल

श्रीलंका: चुनाव पूर्व कई विपक्षी सदस्य सत्तारूढ़ दल में शामिल

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 06:03 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 06:03 pm IST

कोलंबो: श्रीलंका में विपक्षी श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के कई सदस्यों ने सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) की सदस्यता ले ली है और उन्होंने अगले महीने होने वाले संसदीय चुनाव में यूएनपी के बैनर तले

श्रीलंका: कई विपक्षी...- India TV Hindi
श्रीलंका: कई विपक्षी सदस्य सत्तारूढ़ दल में शामिल

कोलंबो: श्रीलंका में विपक्षी श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के कई सदस्यों ने सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) की सदस्यता ले ली है और उन्होंने अगले महीने होने वाले संसदीय चुनाव में यूएनपी के बैनर तले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एसएलएफपी के एक सदस्य ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसएलएफपी के सदस्य एम.के.डी.एस.गुणवर्धने ने कहा कि पार्टी के अब तक कम से कम 13 सदस्यों ने अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना को इस बात से अवगत करा दिया है कि वे 17 अगस्त को होने वाला संसदीय चुनाव यूएनपी के चुनाव चिन्ह हाथी पर लड़ेंगे। यूएनपी से चुनाव लड़ने वालों में एसएलएफपी के सदस्य व मंत्री राजिता सेनारत्ने व अर्जुन रणतुंगा हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश