1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल समाप्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल समाप्त किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 18, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 01:48 pm IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि बहुसंख्यक बौद्धों और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गयी थी।

Sri Lankan President Ends Nationwide Emergency- India TV Hindi
Sri Lankan President Ends Nationwide Emergency

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि बहुसंख्यक बौद्धों और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गयी थी। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ था। (मनीला में होटल के कैसिनो में लगी आग, 4 लोगों की मौत 14 अन्य घायल )

भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से कल रात लौटे राष्ट्रपति सीरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने आज ट्वीट किया है, ‘‘लोगों की सुरक्षा के हालात का जायजा लेने के बाद मैंने कल आधी रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया।’’

कांडी और अम्पारा जिलों में मुसलमान विरोधी हिंसा फैलने, इसमें तीन लोगों के मारे जाने और एक मस्जिद सहित मुसलमानों की सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाये जाने के बाद सरकार ने छह मार्च को आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान सरकार ने फेसबुक, व्हाट्ऐप और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश