कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आज संसद को भंग कर दिया, जिससे देश में निर्धारित समय से आठ माह पहले अगस्त के मध्य में ताजा संसदीय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने संसद भंग करने के लिए प्रासंगिक राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर सरकारी मुद्रक के पास भेज दिया। सरकारी मुद्रण कार्यालय ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षर वाला नोटिस मिलने की पुष्टि की है। 25 सदस्यीय सदन को भंग किए जाने की घोषणा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
सूत्र के मुताबिक, अधिसूचना शुक्रवार आधी रात से लागू होगी। 2 सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति के इस कदम के बाद अगस्त के मध्य में ताजा संसदीय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव का निर्धारित समय अप्रैल 2016 है, लेकिन राष्ट्रपति ने इस साल 23 अप्रैल को अपनी नई सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संसद को भंग करने का वादा किया था।
सिरिसेना ने अमेरिका और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से वादा किया था कि देश में सितंबर तक नई सरकार कार्यभार संभाल लेगी।