1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच चुना जाएगा नया राष्‍ट्राध्‍यक्ष

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच चुना जाएगा नया राष्‍ट्राध्‍यक्ष

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 01:36 pm IST

श्रीलंका चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिय ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच होगा।

Srilanka- India TV Hindi
Srilanka

श्रीलंका चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिय ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल से एक माह पहले होना चाहिए। 

अगले राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के संबंध में संवैधानिक प्रावधानों पर देशप्रिय का यह स्पष्टीकरण तब आया है जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पिछले हफ्ते भारत में संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव संभवत: सात दिसंबर को होगा। राष्ट्रपति सिरिसेना का पांच साल का कार्यकाल आठ जनवरी, 2020 को खत्म होना है। 

देशप्रिय ने दक्षिण कोलंबो के मोरातुवा उपनगर में शनिवार को आयोजित वोटर्स डे कार्यकर्मों को संबोधित किया और कहा, “ चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल के समापन से एक महीने पहले होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “चुनाव की सबसे करीबी तारीख 15 नवंबर हो सकती है क्योंकि 10 नवंबर को रविवार है और 12 नवंबर को पोया दिवस (बौद्ध पवित्र दिन) है। सात दिसंबर चुनाव के लिहाज से आखिरी तारीख होगी।” देशप्रिय ने कहा कि चुनाव आयोग को 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच किसी भी दिन चुनाव कराने की अनुमति दी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश