1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित : पांच जख्मी,115 हिरासत में लिए गए

नेपाल में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित : पांच जख्मी,115 हिरासत में लिए गए

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2015 02:46 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 02:46 pm IST

काठमांडू: नेपाल में दूसरे दिन भी आम हड़ताल करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार ने आज कार्रवाई की जिसमें कम से कम पांच व्यक्ति जख्मी हो गए और 100 से ज्यादा आंदोलनकारियों को

नेपाल में हड़ताल से...- India TV Hindi
नेपाल में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

काठमांडू: नेपाल में दूसरे दिन भी आम हड़ताल करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार ने आज कार्रवाई की जिसमें कम से कम पांच व्यक्ति जख्मी हो गए और 100 से ज्यादा आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया। नेपाल के नये संविधान में देश में छह प्रांतों के साथ इसे संघीय ढांचा बनाए जाने के लिए प्रदर्शन हो रहा है।

सीपीएन माओवादी के नेतृत्व वाला गठबंधन, मधेसी पार्टियां और जातीय समूहों ने इस व्यवस्था की योजना के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया था। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर चल रहे समुदाय के खिलाफ भेदभाव है।

पुलिस ने कहा कि जुमला जिले के मुख्यालय खालांगा में प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों से उलझ पड़े जिसमें कम से कम पांच व्यक्ति जख्मी हुए हैं। राजनीतिक दलों की तरफ से आहूत इस दो दिवसीय हड़ताल के कारण देश में सामान्य जनजीवन बाधित हो गया था। स्कूल, कॉलेज और प्रमुख बाजार बंद रहे तथा बंद के दौरान वाहन सड़कों से नदारद रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश