1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास आत्मघाती हमला

जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास आत्मघाती हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2016 02:17 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 02:17 pm IST

अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय और अन्य विदेशी वाणिज्य दूतावास के पास बुधवार को कम से कम दो धमाके और गोलीबारी होने की खबर है।

suicide attack- India TV Hindi
suicide attack

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय और अन्य विदेशी वाणिज्य दूतावास के पास बुधवार को कम से कम दो धमाके और गोलीबारी होने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वाणिज्य दूतावास के गेट के पास एक आत्मघाती विस्फोट हुआ है लेकिन इसमें कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। धमाके से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए और करीब 8 कारों को खासा नुकसान पहुंचा है।

ऐसी खबर आ रही है कि आईटीबीपी और अफगान सुरक्षा बल के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी चल रही है।

इससे पहले जनवरी में जलालाबाद में पाकिस्तान के कौंसुलेट के पास आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 3 आतंकी मारे गए थे और सात अफगान सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश